G20 Summit 2023 New Delhi:जी- 20 का शिखर सम्मेलन
कब और कैसे हुई
जी20 की शुरुआत?
· साल 1999 से पहले एशिया एक आर्थिक संकट से गुजर रहा था।
· इसी मद्देनजर जर्मनी में जी8 देशों की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक के बाद जी20 का गठन किया गया। जी20 बैठक में दुनिया के 20 मजबूत अर्थव्यवस्था वाले देशों के वित्त मंत्री और केंद्रीय बैंक के गर्वनर को बुलाया गया।
· इस संगठन का उद्देश्य विश्व के समक्ष जो आर्थिक चुनौतियां हैं। उनका आपसी चर्चा से हल निकालना था। हालांकि, साल 2008 की वैश्विक मंदी के बाद देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी शामिल होने लगें।
· कौन-कौन से देश हैं जी20 में शामिल
· जी20 - 2023 का शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित
G20 Summit 2023: जी20 का शिखर
सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित
होने जा रहा है। जी20 को ग्रुप
ऑफ 20 भी कहा
जाता है। यह आर्थिक सहयोग का एक प्रमुख मंच है। जी20 का मंच अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक
मुद्दों को निर्धारित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा आर्थिक
स्थिरता, वैश्विक
व्यापार, ग्लोबल
चैलेंज से लेकर कई मुद्दों पर भी राय तय करने में जी20 की अहम भूमिका होती है। जी20 समूह का कोई स्थाई सचिवालय नहीं
है। सभी 19 देशों और
यूरोपीय यूनियन के बीच एक खास तरह की रोटेशन प्रणाली चलाई जाती है। उसी के जरिए नए
अध्यक्ष का चुनाव किया जाता है। जी20 समूह का गठन हुए करीब 24 साल बीत चुके हैं। इस दौरान कुल 17 जी20 बैठकों का आयोजन हो चुका है। नई
दिल्ली में यह 18वां जी20 शिखर सम्मेलन होने जा रहा है।
इस तरह करता है जी20 काम
·



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
New Updates