राष्ट्रीय खेल दिवस
राष्ट्रीय खेल दिवस National Sports Day
राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को हॉकी के महान् खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के दिन मनाया जाता है। दुनिया भर में 'हॉकी के जादूगर' के नाम से प्रसिद्ध भारत के महान् हॉकी खिलाड़ी 'मेजर ध्यानचंद सिंह' जिन्होंने भारत को ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक दिलवाया, उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए उनके जन्मदिन 29 अगस्त को हर वर्ष भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद
मेजर ध्यानचंद वह शख्सियत हैं, जिनके जन्मदिन पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता हैं और मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ था 29 अगस्त, 1905 को. उनका जन्म हमारे देश भारत के इलाहबाद शहर में हुआ था और इस दिन हमें और हमारे देश को महान हॉकी खिलाड़ी मिला. उनमें अपने खेल हॉकी के प्रति अद्वितीय क्षमताएं थी. अगर ये कहा जायें ध्यानचंद अपनी हॉकी स्टिक के साथ खेल के मैदान में जैसे कोई जादू करते थे और खेल जीता देते थे, इसलिए उन्हें “हॉकी विज़ार्ड [Hockey Wizard]” का टाइटल भी दिया गया था. उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत सन 1926 में की और उनकी कप्तानी के समय देश को 3 ओलिंपिक गोल्ड मैडल जिताने में मदद की. ये गोल्ड मैडल उन्होंने सन 1928, सन 1932 और सन 1936 में देश को जिताये थे.
राष्ट्रीय खेल दिवस सभी विद्यालयों, कॉलेज, अन्य शिक्षण संस्थाओं और खेल अकादमियों में मनाया जाता हैं हम अपने देश के युवाओं में खेल को अपना करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित कर पायें और उनके अंदर ये भावना उत्पन्न कर पायें, कि वे अपने खेल के उम्दा प्रदर्शन के द्वारा खुद की तरक्की तो कर ही सकते हैं, साथ ही साथ उनके अच्छे खेल प्रदर्शन से देश का नाम भी वे ऊँचा करेंगे और राष्ट्रीय गौरव भी बढाएँगे.
राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन [Celebration of National Games Day]
विभिन्न विद्यालयों द्वारा अपना वार्षिक खेल दिवस राष्ट्रीय खेल दिवस( National Sports Day) के साथ ही मनाया जाता हैं अर्थात् 29 अगस्त को. विद्यालाओं द्वारा इस प्रकार समान दिन कार्यक्रमों के आयोजन का उद्देश्य यह हैं इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकें ताकि हमारे देश को एक अच्छा खिलाड़ी प्राप्त हो. इस दिन विद्यालयों में भारत के लिए खेलने वाले अच्छे खिलाड़ियों के संपूर्ण संघर्ष और सफलता के बारे में बताया जाता हैं और उनकी तरह कामयाबी पाने के लिए राह भी दिखाई जाती हैं. इस दिन बहुत से विद्यालय पुरस्कार वितरण समारोह [प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन फंक्शन] भी आयोजित करते हैं. इस प्रकार के आयोजन देश के पंजाब और चंडीगढ़ जैसे क्षेत्रों में होना बहुत ही आम बात है हरियाणा, पंजाब और कर्नाटक जैसे राज्यों में, जीवन में शारीरिक गतिविधियों और खेलों के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं और सेमिनार आयोजित किए जाते हैं।
|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
New Updates